Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव लक्षित कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रधानमन्त्री ओली द्वारा नेताओं को निर्देशन

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १५ जनवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने अपने समूह के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लक्षित कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए निर्देशन दिया है । नेकपा ओली समूह निकट स्थायी कमिटी सदस्यों को बुलाकार उन्होंने कहा कि निर्धारित मिति वैशाख में चुनाव होनेवाला है, इसीलिए चुनावी कार्यक्रम के साथ आप लोग आगे बढ़ना चाहिए ।
भेला से पूर्व नेताओं को सूचना मिली थी कि मकर संक्रान्ति मनाने के लिए इकठ्ठा होना है । सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँचे पार्टी नेताओं से प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि चुनाव रुकनेवाला नहीं है, अब चुनाव केन्द्रीत कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ना है । साथ में पार्टी संगठन निर्माण तथा बिस्तार के लिए भी आक्रमण रुप में आगे बढ़ने के लिए प्रधानमन्त्री ओली ने निर्देशन दिया है ।
पार्टी स्थायी कमिटी सदस्य एवं मन्त्रियों से प्रधानमन्त्री ओली ने चुनावी घोषणापत्र और चुनावी गतिविधि संचालन संबंधी योजना बनाने के लिए भी कहा है । उन्होंने कहा है– ‘चुनाव के लिए अब हम लोग आगे बढ़ना चाहिए । चुनाव के प्रति जो आशंका है, उसको गलत साबित करना होगा, मेची–महाकाली कार्यकर्ता परिचालन के लिए तैयारी किया जाए ।’
भेला में सहभागी एक नेता के अनुसार भेला अनौपचारिक रुप में आयोजित था, इसीलिए औपचारिक कोई भी निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी गतिविधि संचालन के लिए प्रधानमन्त्री की ओर से निर्देशन प्राप्त हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com