Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंचनपुर में मोटरसाइकिल दुर्घटना, दो युवा की मौत

 

कंचनपुर, १५ जनवरी । पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत कृष्णपुर नगरपालिका–५ आम्खैया में बिहिबार रात में मोटरसाइकिल दुर्घटना हुई है । दो मोटरसाइकिकल आपस में टकराने से हुई र्दुघटना में दो युवाओं की मौत हो गई है ।
जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के अनुसार से६प ३१६७ और सुप. प्र. ०१–००७१७५ नम्बर की मोटरसाइकिल आपस में टकराया था । दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है । मरनेवाले २५ वर्षीय आशिष जोशी और ३५ वर्षीय जनक बोहरा हैं । जोशी धनगढी स्थित गोदावरी निवासी हैं और बोहरा कृष्णपुर नगरपालिका–२ वाणि निवासी हैं ।
पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना में दोनों युवा गम्भीर घायल हो गए थे । उपचार के दौरान उन लोगों की मृत्यु अस्पताल में हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *