Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायण सिंह केसरी ने बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रोत्साहित किया

 

भोपाल(श्योर शॉट)14 जनवरी, 2020:भारतीय हिंदुत्व सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह केसरी ने, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया. हिमाचल की बेटी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अनोखी पहचान बनाई और मुंबई कर्मस्थली से लेकर पूरे हिंदुस्तान को अपना घर ही समझा. वे अपने देश देश भक्ति, राष्ट्रवाद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है।

कंगना भारतीय सभ्यता संस्कृति भाषा पर फक्र महसूस करती हैं साथ ही हमेशा अपने फ़िल्मी साथियों को भी राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करती रहती हैं. इस मुलाकात के दौरान भारतीय हिंदुत्व सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह केसरी ने कंगना राणावत को अपने जीवन में इसी तरह राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहने को कहा. गौरतलब है कि कंगना इस समय भोपाल में हिंदी फिल्म “धाकड़” कि शूटिंग में व्यस्त हैं। जहाँ केसरी जी विशेष रूप से भेंट करने आए थे. वे स्वयं भी राष्ट्रवाद को देश-विदेशों में प्रचार-प्रसार के लिए लंबे समय से प्रयत्न करते रहे हैं व अखंड भारत की सपना लिए 96 साल की उम्र पार करने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं वह कहते हैं संघ के असली सिपाही वही होता है जो अंतिम समय तक देश व समाज के लिए कार्य करता रहे, नारायण सिंह केसरी का अनुभव युवा में जोश उत्साह भर देती हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed