निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रपति समक्ष अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत
काठमांडू, १८ जनवरी । निर्वाचन आयोग ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष प्रस्तुत किया है । शितल निवास में सोमबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच प्रमुख निर्वाचन आयुक्त निदेशकुमार थपलिया ने आर्थिक वर्ष २०७६–०७७ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है । संवैधानिक व्यवस्था अनुसार हर साल आयोग को अपना प्रतिवेदन राष्ट्रपति समक्ष पेश करना पड़ता है ।

