Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आन्दोलन सशक्त बनाने का निर्णय, माघ १६ गते के बाद आमहड्ताल !

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि संसद् बिघटन विरुद्ध जारी आन्दोलन को अब सशक्त बनाया जाएगा । उन्होंने चेतावनी दिया है कि अगर सरकार अपनी कदम को स्वीकार कर उसमें करेक्सन के लिए तैयार नहीं है तो माघ १६ गते के बाद आमहड्ताल के साथ आन्दोलन का कार्यक्रम सार्वजनिक होनेवाला है ।
सोमबार अपने समूह संबंद्ध अखिल नेपाल महिला संघ द्वारा आयोजित भेला को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आनेवाले दिनों में आन्दोलन सशक्त होनेवाला है । संसद् बिघटन विरुद्ध, प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सम्पादित कदम के विरुद्ध आमहड्ताल के साथ आन्दोलन में जाने की बात हो रही है ।’ इसके लिए मानसिक रुप में तयार रहने के लिए भी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सिर्फ संसद् को ही बिघटन नहीं किया, संविधान और संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को भी बिघटन किया है । ऐसी अधिकार उन को नहीं है, अब अन्दोलन का विकल्प नहीं है । जनता की अदालत ही सबसे ऊपर होता है ।’ प्रचण्ड ने स्वीकार किया है कि बिगत दिनों में ओली के साथ सहकार्य करना उनकी गलती थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *