Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में शहीद परिवार आन्दोलित, प्रदेश सरकार समक्ष २० सूत्रीय मांग प्रस्तुत

 

जनकपुरधाम, १८ जनवरी । तराई–मधेश आन्दोलन के दौरान मरनेवाले शहीद परिवारजन आंदोलित हो गए हैं, उन लोगों ने प्रदेश नं. २ सरकार समक्ष २० सूत्रीय मांग प्रस्तुत किया है । शहीद परिवार एवं घायल हकहित संरक्षण समिति गठन करते हुए शहीद परिवारजनों ने मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत समक्ष अपना मांग प्रस्तुत कर चुके हैं ।
आन्दोलित शहीद परिवारजन का कहना है कि आज तक प्रदेश सरकार के आग्रह अनुसार ही वे लोग चुप बैठे हैं और इससे पहले भी १४ सूत्रीय मांग मुख्यमन्त्री समक्ष दिया गया है, लेकिन मांग सुनुवाई ना होने के कारण आन्दोलन में आना पड़ा है ।
एक शहीद परिवार–एक रोजगार की व्यवस्था, प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती होनेवाला निजामति कर्मचारियों में शहीद परिवारजन की आरक्षण, शहीद घोषित होने से बंचित मृतक को शहीद घोषणा, शहीद परिवार एवं घायल व्यक्तियों के लिए फोटो सहित का परिचयपत्र, शहीद परिवारजन के बाल–बच्चे को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था, जैसी मांग २० सूत्रीय मांगपत्र में समेटा गया है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

समिति अध्यक्ष नरेश यादव का कहना है कि मधेशी युवाओं की बलिदान को प्रदेश सरकार ने अनदेखा किया है । उनका मानना है कि मधेशी युवाओं की बलिदान से ही देश में संघीयता आया है और मधेश सरकार गठन हुआ है, लेकिन आज वही सरकार शहीद परिवार को अपमानित कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *