Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री बने रहने के लिए प्रधानमन्त्री ओली संकटकाल भी लागू कर सकते हैः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल का कहना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली हरदम सत्ता में बने रहना चाहते हैं, जिसके लिए वह संकटकाल भी लागू कर सकते हैं । अखिल नेपाल महिला संघ द्वारा सोमबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘ओली को चुनाव करना ही नहीं है, प्रधानमन्त्री में बने रहने के लिए वह संकटकाल भी लागू कर सकते हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि नेकपा की चुनाव चिन्ह ‘सूर्य’ पर ओली का दावा अवैधानिक है । उन्होंने आगे कहा– ‘हां, उनका चुनाव चिन्ह ‘डूबता हुआ सूर्य’ हो सकता है ।’
नेता नेपाल ने कहा कि नेकपा की बहुसंख्यक केन्द्रीय सदस्य उनके समूह में है । उन्होंने कहा– ‘हमारी पार्टी में स्पष्ट बहुमत है । जिसके पास बहुमत है, सूर्य चुनाव चिन्ह वही समूह का होता है ।’ ओली द्वारा किए गए प्रतिगमन के विरुद्ध गांव–गांव से आन्दोलन शुरु करने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed