जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रंप ने बीती 8 जनवरी को यह घोषणा की थी कि वह जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। अमेरिका में 152 साल बाद ऐसा हो रहा है जब कोई राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी के शपथग्रहण में शामिल नहीं हो रहे।अमेरिका के इतिहास में अब तक महज तीन राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह शामिल नहीं हुए हैं। सबसे पहले जॉन एडम्स समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद उनके बेटे जॉन क्वींसी एडम्स और फिरएंड्रयू जॉनसन राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे।


