Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सपना चौधरी का भोजपुरी फिल्मो में, इंट्री निरहुआ के साथ बनेगी जोड़ी

 

 

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अब भोजपुरी सिनेमा में अभिनय करने का मन बना लिया है। जी हां! सपना को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है। यह एक मेगा बजट फिल्म है।माना जा रहा है कि निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दे सकती है। सपना चौधरी की पहचान अब तक एक डांसर की रही है। उन्होंने अपने नृत्य से ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू किया। उनके कुछ गीत इतने हिट हुए के हरियाणा के आसपास के इलाकों में भी सपना चौधरी को बड़ी पहचान मिल गई।राष्ट्रीय स्तर पर सपना को पहचान मिली हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन का हिस्सा बनकर। इस शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान करते हैं। सपना को इस शो में बहुत पसंद किया गया। हालांकि, वह विजेता नहीं बन पाईं।सपना ने वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘जर्नी ऑफ भांगओवर’ में एक आइटम नंबर किया। इसके बाद वह ‘वीरे की वेडिंग’ फिल्म में भी एक गीत ‘हट जा ताऊ’ पर प्रस्तुति देते हुए नजर आईं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नानू की जानू’ में सपना चौधरी को एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में रहे। और अब वह भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने जा रही हैं।सपना चौधरी को भोजपुरी सिनेमा में लाकर इसके निर्माता भोजपुरी फिल्मों का हरियाणा में एक नया बाजार तलाशने की कोशिश में हैं। हरियाणा के कृषि उद्योग में अधिकतर काम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मजदूर ही करते हैं। हरियाणा में सपना का स्टेज डांसर के तौर पर भी बड़ा नाम रहा है। उनके लटके झटके देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती हैं। ये बात और है कि सपना चौधरी को फिल्मों में लोगों ने इसके पहले पसंद नहीं किया। हालांकि, भोजपुरी फिल्मकारों का मानना है कि सपना के आने से भोजपुरी की मौजूदा अभिनेत्रियों को दिक्कत हो सकती है। खासतौर से इसमें आम्रपाली का नाम शामिल है, जिनकी अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ ही रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *