Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी के साथ लालू यादव जा रहे एम्स दिल्ली ,नेता को देखने रिम्‍स में हजारों लोगों का हुजूम

 

 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर हो गई है। सांस में परेशानी, फेफड़े में पानी, निमोनिया और चेहरे में सूजन की समस्‍या से जूझ रहे लालू को एम्‍स, दिल्‍ली भेजा जा रहा है। रिम्‍स, रांची के मेडिकल बोर्ड के फैसले के बाद उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए यहां से शनिवार को शिफ्ट कर दिया गया। बेटी मीसा भारती, तेजस्‍वी यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव लालू के साथ हैं। लालू की तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने की सूचना मिलते ही अपने चहेते नेता को देखने रिम्‍स में हजारों लोगों का हुजूम जुट गया। भीड़ अपने नेता के लिए लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच लालू परिवार आज दिनभर उनकी सेवा में जुटा रहा।

यह भी पढें   रसुवा के लाङटाङ खोला जलविद्युत् आयोजना की सुरंग से दो लोगों के शव बरामद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया जा रहा है। उनके बेहतर इलाज के लिए गठित की गई मेडिकल बोर्ड ने इसकी अनुशंसा की है। इधर, जेल प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलकर रिम्स के पेइंग वार्ड से बाहर निकले। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की। बेटी मिसा भारती के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। रिम्स के पेइंग वार्ड के बाहर मेले जैसा नजारा है। लालू प्रसाद यादव की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। झारखंड व बिहार के कई बड़े-छोटे नेता-कार्यकर्ता रिम्‍स में मौजूद हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मिलकर बनाएंगे स्थानीय भाषाओं के लिए एआई तकनीक, काठमांडू विश्वविद्यालय के साथ बातचीत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com