वीरगंज में १ साल की बालिका के ऊपर बलात्कार, एक व्यक्ति गिरफ्तार
वीरगंज, २४ जनवरी । वीरगंज महानगरपालिका–१ निवासी एक बालिका के ऊपर बलात्कार हुआ है । बलात्कार करनेवाले युवा भारतीय नागरिक नहोल मियां बालिका के ही पिता के दोस्त हैं । मियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
घटना कल शनिबार की है । बलात्कार आरोपी मियां किराए में रहने के लिए रुम ढुंढते हुए बालिका एवं उनके पिता तक पहुँच गए थे । बलात्कार के कारण जब बालिका चिल्लाई तब पिता जी को पता चला था । उसक बाद मियां फरार हो गया था । लेकिन बाद में पुलिस ने मियां को गिरफ्तार किया है ।
मियां विरुद्ध जिला अदालत पर्सा में जबरजस्ती करणी संबंधी मुद्दा पंजीकृत हो रहा है । चिकित्सकीय जांच में भी बालिका के ऊपर बलात्कार होने की घटना पुष्टी हुई है ।

