Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमबिबिएस शैक्षिक कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित शुल्क–वृद्धि स्वीकार्य नहीं हैः डॉ. केसी

 
डॉ. गोविन्द केसी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ जनवरी । डा. गोविन्द केसी ने चिकित्सा शिक्षा आयोग द्वारा प्रस्तावित शुल्क वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को विरोध किया है । उन्होंने कहा है कि कि एमबिबिएस कार्यक्रम के लिए तय नयां शुल्क स्वीकार्य नहीं है । डा. केसी को कहना है कि शुल्क बिगत साल के समान एवं उससे भी कम होना चाहिए । इसके लिए उन्होंने संबंधित निकायों का ध्यानाकर्षण भी किया है ।
स्मरणीय है, चिकित्सा शिक्षा आयोग ने शैक्षिकसत्र २०७७–०७८ में एमबिबिएस शैक्षिक कार्यक्रम के लिए बिगत साल की तुलना में ८ लाख अधिक शुल्क प्रस्ताव किया है । बिगत साल में एमबिबिएस शिक्षा कार्यक्रम के लिए ४० लाख ३२ हजार २५० रुपये शुल्क निर्धारित था । लेकिन आयोग ने उसमें वृद्धि कर कूल शुल्क ४८ लाख किया है ।
आयोग की ओर से प्रस्तावित शुल्क को विरोध करते हुए डा. केसी ने कहा है– ‘चिकित्सा शिक्षा ऐन में उल्लेख है कि आगामी ८ साल के भीतर देश के सभी मेडिकल कॉलेज गैर नाफामुलक होना चाहिए । नियमानुसार शुल्क को घटना चाहिए था । कोभीड महामारी के कारण विद्यार्थी एवं अभिभावकों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है, ऐसी अवस्था र्मे शुल्क वृद्धि अकल्पनीय है । शुल्क वृद्धि संबंधी निर्णय स्वीकार्य नहीं हो सकता ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *