राष्ट्रीय जनगणना–२०७८ के लिए ४७ हजार युवाओं को रोजगारी का अवसर
काठमांडू, २४ जनवरी । ४७ हजार युवाओं को निश्चित समय के लिए रोजगारी का अवसर मिल रहा है । जनगणना २०७८ के लिए सरकार ने ४७ हजार जनशक्ति नियुक्त करने का निर्णय लिया है । अगर इससे भी जनशक्ति अभाव रहेगी तो विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी काम में लगानी की तैयारी सरकार की है ।
नयां भर्ती होनेवाले ४७ हजार कर्मचारियों में ३९ हजार गणक और ८ हजार सुपरिवेक्षक रहेंगे, उन लोगों को करार मेंं नियुक्ति दी जाएगी । करार में भर्ती होने के लिए इच्छुक व्यक्ति को केन्द्रीय तथ्यांक के विभाग ने एक सूचना जारी करते हुए दरखास्त आह्वान किया है । इच्छकु व्यक्ति ६० दिनों के भीतर ऑनलाइन मार्फत दरखास्त दे सकते हैं ।
स्नातक पास व्यक्ति सुपरिवेक्षक एवं गणक दोनों पद में दरखास्त दे सकते हैं । लेकिन दो पदों में से योग्य व्यक्ति को एक पद में ही नियुक्ति मिलेगी । जनगणना के लिए सरकार ने कूल ४ अरब बजेट विनियोजन किया है ।

