Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के 72वां गणतंत्र दिवस पर पी एम ओली द्वारा शुभकामना व्यक्त, वैक्सीन के लिए फिर से आभार व्यक्त

 

काठमांडू,

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नेपाल ने भारत को गणतंत्र दिवस पर कई क्षेत्रों में निरंतर विकास के लिए बधाई दी है। साथ ही कोरोना काल में भारत द्वारा नेपाल को 10 लाख कोरोना वैक्सीन (कोविडशील्ड) देने के शुक्रिया कहा है।  भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

नेपाल विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बयान में कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के लोगों की निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और आर्थिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की शानदार प्रगति की तारीफ की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ओली ने भारत द्वारा नेपाल को एक लाख कोरोना वैक्सीन (COVISHIELD) प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com