Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली कि निरंकुशता समाप्त होकर संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

बुटवल, २८ जनवरी । नेकपा (प्रचण्ड–माधव) समूह के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की निरंकुशता कुछ ही महिनों में समाप्त होनेवाला है और संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला है । संसद् बिघटन विरुद्ध अपने समूह द्वारा बुटवल में बिहिबार आयोजित सभा सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता प्रचण्ड ने कहा कि उनके ही प्रस्ताव में ओली पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमन्त्री बन गए थे, लेकिन आज आहकर वह निरंकुशता की ओर चल रहे हैं । प्रचण्ड ने कहा– ‘ओली की निरंकुशता अब ध्वस्त होनेवाला है । कुछ ही महीनों की बात है ।’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला है । प्रचण्ड ने कहा– ‘मुझे विश्वास है, सर्वोच्च अदालत से संविधान अनुसार निर्णय होनेवाला है और हम लोगों को न्याय मिलनेवाला है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *