Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली निरंकुशता की ‘प्रेत’ हैं, उनका पतन निश्चित हैः भुसाल

 
घनश्याम भुसाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ जनवरी । नेकपा (प्रचण्ड–माधव समूह) के नेता तथा पूर्वमन्त्री घनश्याम भुसाल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आज के दिन निरंकुशता की प्रेत बन कर सामने आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेत का पतन निश्चित है । संसद् बिघटन विरद्ध प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा बिहीबार बुटवल में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए नेता भुसाल ने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता भुसाल ने कहा– ‘आज प्रधानमन्त्री राजा और राणाओं की शैली में प्रस्तुत हो रहे हैं । संविधान की हत्या कर देश को अस्थिरता, अशान्ति और बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं । लेकिन उनका यह प्रेत आत्मा जल्द ही पतन होनेवाला है, यह निश्चित है ।’ उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध सम्पूर्ण राजनीतिक शक्ति इकठ्ठा हो चुके हैं ।
नेता भुसाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली सडक में और अदालत दोनों में पराजित होनेवाले हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन फिर भी दूसरे ओली का जन्म ना हो, जनता में इसका विश्वास दिलाना है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *