देश को आर्थिक रुप में समृद्ध बनाने से ही शहीदों के प्रति सच्चा श्रद्धाञ्जली होगीः राष्ट्रपति

काठमांडू, २९ जनवरी । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा है कि देश को आर्थिक रुप में समृद्ध बनाने से ही शहीदों के प्रति सच्चा श्रद्धाञ्जली मिलनेवाली है । शहीद दिवस के अवसर पर आज एक सन्देश जारी करते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि स्थायी शान्ति, सुशासन और समृद्धि की आकांक्षा पूरा करने से ही शहीदों के प्रति सच्चा श्रद्धाञ्जली व्यक्त होनेवाला है ।
शहीदों की सर्वोच्च त्याग को स्मरण कराते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने अपने सन्देश में कहा है– ‘शहीदों की बलिदान से प्राप्त संघीय लोकतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था की माध्यम से स्थायइ शान्ति, विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर होने से ही शहीदों को सच्चा श्रद्धाञ्जली मिलनेवाला है, यही मेरा विश्वास है ।’ इसके लिए सभी को मन, वचन और कर्म के साथ समर्पित रहने के लिए भी राष्ट्रपति भण्डारी ने आग्रह किया है ।

