अनेरास्ववियु द्वारा तीसरे चरण आन्दोलन घोषणा, मन्त्रियों को सामाजिक बहिष्कार
काठमांडू, २९ जनवरी । संसद् बिघटन विरुद्ध नेकपा (प्रचण्ड–माधव समूह) संबंद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियु ने तीसरे चरण का आन्दोलन घोषणा किया है । अनेरास्वयु के नेता रंजीत तामाङ के अनुसार घोषित कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार घेराउ, सरकारी सवारी साधन संचालन में प्रतिबंद्ध, मन्त्रियों को सामाजिक बहिष्कार जैसे कार्यक्रम तय है । आन्दोलन का कार्यक्रम फागुन २ गते तक के लिए है ।
घोषित कार्यक्रम अनुसार माघ २२ और २३ गते सरकारी नम्बर प्लेट की गाडी संचालन में प्रतिबंध लगाया जाएगा । नेता तामाङ के अनुसार चरणबद्ध रुप में बालुवटार घेराउ और मन्त्रियों को सामाजिक बहिष्कार के साथ आन्दोलन संचालन करने की तैयारियां है । इसीतरह लिपुलेक, लिम्पियाधुरा समावेश नयां नक्से के साथ प्रकाशित पाठ्यपुस्तक सार्वजनिक करने के लिए भी अनेरास्ववियु ने मांग किया है ।

