नेपाल इन्फास्ट्रक्चर बैंक का आइपीओ शेयर भागबण्डा, ४ लाख भाग्यशाली आवेदक को ६० कित्ता
काठमांडू, २९ जनवरी । नेपाल इन्फास्ट्रक्चर बैंक द्वारा सर्वसाधारण के लिए जारी आईपीओ शेयर का भागबण्डा हो गया है । बैंक के लिए शेयर निष्काशक एवं विक्री प्रबन्धक एनआईबीएल एस क्यापिटल ने आज शुक्रबार १० बजे शेयर भागबण्डा किया है । विक्री प्रन्धक एनआईबीएल एस क्यापिटल के अनुसार ५० कित्ता एवं उससे कम संख्या में शेयर मांग करनेवाले सभी योग्य आवेदकों को अपने मांग के अनुसार शेयर प्राप्त हुआ है ।
क्यापिटल के अनुसार १० कित्ता शेयर मांग करनेवाले ३४ हजार ३० आवेदक, २० कित्ता शेयर मांग करनेवाले २९ हजार ८५४ आवेदक, ३० कित्ता मांग करनेवाले २० हजार २४८, ४० कित्ता मांग करनेवाले १६९४० आवेदक, ५० कित्ता मांग करनेवाले १ लाख ७९ हजार ९३८ आवेदकों को उनके मांग के अनुसार ही शेयर प्राप्त हुआ है ।
इसीतरह ६० कित्ता से लेकर २ लाख कित्ता तक शेयर मांग करनेवाले ११ लाख ९४ हजार ४५० आवेदकों को ५० कित्ता शेयर मिला है । लेकिन ६० कित्ता से अधिक मांग करनेवाले ४ लाख ९२ हजार ७२ आवेदकों को १० कित्ता अधिक अर्थात् ६० कित्ता शेयर मिला है । क्यापिटल ने यह भी कहा कि ६ हजार २७६ आवेदन रद्द हो गया है अर्थात् आवेदन देनेवाले उन लोगों को शेयर प्राप्त नहीं हुआ है ।
बैंक ने गत माघ २ गते से ६ गते तक के लिए ८ अरब रुपयों बराबर का आईपीओ निष्काशन किया था । आईपीओ निष्काशन के बाद बैंक की चुक्त पुँजी २० अरब पहुँचनेवाला है ।

