भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश के लिए गृह मन्त्रालय की स्वीकृति अनिवार्य
काठमांडू, २९ जनवरी । नेपाल सरकार ने आज से नेपाल–भारत बोर्डर खुला किया है । कोभीड–१९ महामारी के कारण बंद सीमा खुलते ही अब नेपाली नागरिक सहज ही नेपाल प्रवेश कर सकते हैं । लेकिन भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश में सहजता नहीं है ।
नेपाल सरकार गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता चक्रबहादुर बुढा के अनुसार अगर भारतीय नागरिकों को नेपाल आना है तो गृह मन्त्रालय की स्वीकृति अनिवार्य है । उन्होंने कहा है कि भारतीय नागरिक क्यों नेपाल आना चाहते हैं, प्रयोजन के साथ निवेदन पंजीकृत करना होगा, अनुमति मिलने के बाद ही उनको नेपाल प्रवेश दिया जाएगा ।
स्मरणीय है, कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए गत चैत्र ११ गते से नेपाल सरकार ने नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र बंद करने का निर्णय लिया था । लेकिन आवत–जावत में पूर्ण प्रतिबंध नहीं था ।

