Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी तैयारी में आगे बढ़ने के लिए ओली पक्ष ने किया निर्वाचन आयोग से आग्रह

 

काठमांडू, २९ जनवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के ओली समूह ने चुनावी तैयारी में आगे बढ़ने के लिए निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है । पार्टी विवाद संबंध में विचार–विमर्श करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ओली और प्रचण्ड–माधव समूह को आज निर्वाचन आयोग में बुलाया था । लेकिन प्रचण्ड–माधव समूह ने कहा है कि आयोग ने निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया है । यही आरोप के साथ प्रचण्ड–माधव समूह ने छलफल में रहने के लिए अस्वीकार किया है ।
लेकिन ओली समूह ने आयोग से आग्रह किया है कि अब चुनावी तैयारी में आगे बढ़ना है । पूर्व सभामुख सुवासचन्द्र नेम्वाङ नेतृत्व में आयोग पहुँचनेवाले ओली समूह से आबद्ध नेताओं ने कहा है कि कोई एक पक्ष चुनाव के संबंध में प्रश्न करते हुए सहभागी नहीं होता है तो चुनाव प्रभावित नहीं हो सकता, आयोग को अपना नियमित काम–कारवाही आगे बढ़ाना चाहिए ।
आयोग से बाहर निकलते वक्त नेता नेम्वाङ ने पत्रकारों से भी कहा– ‘निर्धारित तिथि में ही चुनाव होनेवाला है, चुनाव रुकनेवाला नहीं है । इसी विषय में आयोग के साथ विचार–विमर्श कर आ रहे हैं ।’ नेता नेम्वाङ ने यह भी कहा कि आयोग की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com