जिन्दा जल कर १०१ वर्षीया वृद्धा की मृत्यु

काठमांडू, ३० जनवरी । ठंड से बचने के लिए आग जला कर रहना आम बात होती है । लेकिन ऐसी ही अवस्था में एक १०१ वर्षीया वृद्धा की मृत्यु हो गई है । घटना खोटाङ जिला खोटेहाङ गांवपालिका–७ खोटाङ बाजार की है । ठंड से बचने के लिए स्थानीय हिमादेवी अधिकारी शुक्रबार आग के पास बैठक रही थी, उसी क्रम में आग ने उनको पकड लिया था ।
शरीर में आग लगने से गम्भीर घायल हिमादेवी को उपचार के लिए घर में ही स्वास्थ्यकर्मी बुलाया गया, लेकिन वह नहीं बच पाई । खोटेहाङ गांवपालिका– ७ के वडाध्यक्ष शिवप्रसाद फुयाल के अनुसार हिमादेवी पूरा गांवपालिका में ही सबसे जेष्ठ नागरिक हैं ।

