Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

बंगाल-राजनैतिक इतिहास पर वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी की पुस्तकें पठनीय प्रशंसनीय: मोदी

 


नई दिल्ली, 30 जनवरी 2021: (एस.एस.डोगरा) कोलकाता प्रवास के दौरान विक्टोरिया हॉल में विशेष मुलाक़ात के दौरान एनयूजेआई के अध्यक्ष-वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी तीन पुस्तकें “रक्तांचल- बंगाल की रक्तचरित्र राजनीति”, “बंगाल- वोटों का खूनी लूटतंत्र”, एवं “रक्तरंजित बंगाल- लोकसभा चुनाव 2019” भेंट की. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रास बिहारी द्वारा बंगाल की राजनीति पर लिखी तीनों पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा है कि दशकों के बंगाल राजनैतिक इतिहास को निष्पक्षता एवं सटीक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करना काबिले तारीफ है. इसी बाबत पीएम ने रास बिहारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपने लेखन कार्य को आगे भी इसी तरह जारी रखना चाहिए।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री रासबिहारी चार दशकों से सक्रिय रूप से प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्रों से जुड़े रहे. साथ ही दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष और महासचिव रहते हुए हमेशा साथी पत्रकार मित्रों के हितों लिए राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जूझते रहे हैं। वर्तमान समय में वे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष हैं। उनकी उक्त तीनों ही पुस्तकों को यश पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। ये तीनों किताबें अमेजन पर भी उलपब्ध हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com