ओली पक्ष की शक्ति प्रदर्शन नारायणहिटी दरबार के सामने
काठमांडू, ३१ जनवरी । नेकपा ओली समूह की ओर से माघ २३ गते काठमांडू में शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है । उक्त प्रदर्शन नारायणहिटी संग्राहलय गेट के सामने होने जा रहा है । संसद् बिघटन विरुद्ध पार्टी से अलग हुए प्रचण्ड–माधव समूह तथा अन्य प्रतिपक्षी दलों की ओर से हो रहे प्रदर्शन को काउन्टर देने के लिए ओली समूह ने भी प्रदर्शन की तैयारी की है ।
आमसभा तैयारी सचिवालय के प्रमुख आनन्द पोखरेल का कहना है कि अधिक व्यक्तियों की सहभागिता रहे और ट्राफिक व्यवस्थापन भी सहज हो सके, यही उद्देश्य के साथ आमसभा स्थल दरबारमार्ग को चयन किया गया है । पोखरेल ने कहा कि भृकुटीमण्डप की तुलना में दरबारमार्ग में अधिक लोग इकठ्ठा हो सकते हैं और ट्राफिक व्यवस्थापन भी सहज हो सकता है । कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली तथा अन्य शीर्ष नेताओं की सम्बोधन रहनेवाली है ।

