Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषणा करने की तैयारी में हैं प्रधानमन्त्री ओलीः पाण्डे

 

काठमांडू, ३१ जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के नेता सुरेन्द्र पाण्डे ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा राजावादियों की जोड़–बल में नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषणा होने की संभावना है । प्रतिनिधिसभा बिघटन विरुद्ध प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आइतबार माइतीघर मण्डला में आयोजत धर्ना कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व अर्थमन्त्री भी रहे नेता पाण्डे ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली कुछ दिन पहले पशुपति मंदिर में पूजापाठ के लिए पहुँच गए थे । शनिबार चितवन जाकर राम मंदिर निर्माण के संबंध में भाषण किया । अब ओली कम्युनिष्ट आन्दोलन आगे नहीं बढ़ाएंगे, नयां मठाधिश बनकर जनता को धर्म में भुलाना चाहते हैं ।’
नेता पाण्डे ने कहा कि नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित कर प्रधानमन्त्री ओली उलटी यात्रा कर रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘चर्चा है कि यही २३ गते हिन्दू राष्ट्र घोषणा हो सकती है, ओली यही यात्रा में लग सकते हैं ।’ स्मरणीय है, २३ गते नेकपा ओली समूह की ओर से काठमांडू में आमसभा हो रही है । नेता पाण्डे ने यही आमसभा को संकेत करते हुए ऐसा कहा है ।
नेता पाण्डे ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमन्त्री ओली की कदम को सिर्फ प्रतिक्रियावादी लोग ही स्वागत कर सकते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘दीर्घराज प्रसाई और भद्रकुमारी घले जैसे व्यक्ति ओली को राजनेता कह रहे हैं । पंचायती शासनकाल में कम्युनिष्टों के ऊपर गोली चलानेवाले आज ओली को महान कहते हैं ।’ नेता पाण्डे ने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली राजावादियों के साथ मिले हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *