Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘श्री ५ को सरकार’ वाक्यांश के प्रति मन्त्री थापा द्वारा क्षमायाचना

 

काठमांडू, ३१ जनवरी । शनिबार सुर्खेत में आयोजित जनसभा को सम्बोधन करते वक्त उच्चारित वाक्यांश पर खाने पानी मंत्री मणि थापा ने क्षमायाचना किया है । आइतबार सामाजिक संजाल मार्फत मन्त्री थापा ने माफी के लिए आ सर्वसाधारण और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है ।
स्मरणीय है, शनिबार सुर्खेत में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ‘श्री ५ को सरकार’ शब्द उच्चारण किया था । पुरानी शासन व्यवस्था को उल्लेख करने के कारण सामाजिक सञ्जाल में उनकी काफी आलोचना हुई थी । इसीलिए मन्त्री थापा ने एक स्टाटस लिखत हुए कहा है कि ‘नेपाल सरकार’ के बदले भुलबस अन्यथा शब्द प्रयोग हुआ है, इसके प्रति मैं क्षमाप्रार्थी हूँ ।
उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पूरी राजनीतिक जीवन क्रान्ति और परिवर्तन के लिए समर्पित रहा है । इसीलिए भूलबस उच्चारित शब्द के प्रति क्षमा देने के लिए उन्होंने आग्रह किया है । उन्होंने आगे कहा है– ‘आम नेपाली नागरिक, शुभचिन्तक और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी संबंद्ध नेता–कार्यकर्ताओं में इसके प्रति कोई भी द्विविधा ना रहे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com