१०५ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, ३१ जनवरी । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १०५ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । देशभर स्थित प्रयोगशाला में कूल ३३०८ नमूना परीक्षण करने पर ४१ महिला और ६४ पुरुष में कोरोना संक्रमण दिखाई दी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २७०९५९ पहुँच गई है । उनमें से २६६३३६ संक्रमणमुक्त भी हो चुके हैं और २०२९ की मृत्यु हुई है ।
मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर २५९४ संक्रिय संक्रमित हैं । उनमें से ८६२ होम आइसोलेशन में हैं और बांकी १४३ आइसीयु में और २५ भेन्टिलेटर में उपचारत हैं ।

