डॉ.सी.के.राउत द्वारा बीरगंज में कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण तथा जिम्मेवारी ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधन
रेयाज आलम,बिरगंज, २०७७ माघ १९ गते सोमवार ।जनमत पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.सी.के.राउत द्वारा बीरगंज में कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण, जिम्मेवारी ग्रहण और पार्टी प्रवेश कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.सी.के.राउत ने वर्तमान राजनितिक घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए, संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी, वड़ा कमिटी से लेकर जिला अधिवेशन करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया। पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में नेक मोहम्मद, हेमकांत लाल कर्ण, केदार राउत कुर्मी, अवध किशोर साह, राजकिशोर यादव, नरेश साह तेली, शिवशंकर राउत अहीर, रामक्षेत्री चौहान, राम बिहारी यादव, पन्नालाल यादव और उपेंद्र चौहान समेत अन्य लोगो ने विभिन्न पार्टी परित्याग करके जनमत पार्टी में प्रवेश किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला इंचार्ज संतोष कुमार साह ने किया।
बीरगंज के रॉयल पार्टी पैलेस में सम्पन्न कार्यक्रम में केंद्रीय संस्थापक नेता द्वय बसंत कुशवाहा, अब्दुल खान, जिला संयोजक श्याम शंकर चौरसिया, जिला महिला अध्यक्ष अनिता रौनियार, जिला सदस्य चंदन चौहान, सुजीत रौनियार, राहुल रौनियार, नजमा ख़ातून, सब्बो ख़ातून, हरी ओम गुप्ता, लक्ष्मण चौरसिया, मो.तबरेज आलम, रामप्रसाद राउत, दिनेश राउत गद्दी, राधा किसुन पटेल, हरी यादव समेत अन्य की उपस्थिति रही।



