जनता आवास कार्यक्रम अन्तर्गत वीगंज में हो रहा है २८ घरों का निर्माण, नेता यादव ने किया शिलान्यास
वीरगंज, १९ माघ । जनता आवास कार्यक्रम अन्तर्गत वीरगंज महानगरपालिका–३१ लक्ष्मीपुर में अति विपन्न, दलित और पिछड़े हुए समुदाय के लिए २८ घरों का निर्माण हो रहा है । विघटित प्रतिनिधिसभा के सदस्य एवं जनता समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव ने आज एक विशेष कार्यक्रम मार्फत घर निर्माण के लिए शिलान्यास किया । प्रदेश नम्बर २ सरकार से प्राप्त बजट से जनता आवास कार्यक्रम अन्तर्गत लक्ष्मीपुर निवासी विपन्न परिवारको लक्षित करते हुए घर निर्माण हो रहा है, यह क्षेत्र नेता यादव का निर्वाचन क्षेत्र भी है ।
शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता यादव ने कहा कि जनता की समस्या समाधान के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर काम कर रही है । उन्होंने दावा किया कि यहां विपक्षी पार्टी खूद काम नहीं कर रही है, प्रदेश सरकार से जो काम हो रहा है, उसके विरुद्ध भी भ्रम सिर्जना कर रही है । नेता
नेता यादव ने कहा– ‘प्रदेश नम्बर २ सरकार अपने अधिकार में रहे हर क्षेत्र में विकास और प्रवद्र्धधन का काम कर रहा है । लेकिन विपक्षी समूह प्रदेश सरकार को बदनाम करने में लगा है, प्रपोगण्डा सिर्जना कर रहे हैं । खूद भी काम काम नहीं करते, जब हम लोग करना चाहते हैं उसमें अवरोध सिर्जना करते हैं ।’
इसीतरह नेता यादव ने कहा कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने असंवैधानिक कदम अख्तियार किया है और संसद् बिघटन किया है । उन्होंने कहा कि यह आम जनता के लिए विश्वासघात है । उनका मानना है कि सरकार की नालायकीपन और जनआक्रोश से बचने के लिए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा किया है ।
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य जनत अन्सारी, जसपा के पर्सा जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, सचिव तबरेज अहमद जैसे नेताओं की उपस्थित रही थी ।

