Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर अभिनेता और राम तेरी गंगा मैली से चर्चित होने वाले राजीव कपूर का निधन

 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। राजीव को 9 फरवरी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। राज कपूर के बेटे राजीव कभी ऐसा करियर हासिल नहीं कर पाए जो उनके परिवार के कई सदस्यों ने किया। रजा मुराद ने कहा कि राजीव कपूर बहुत टैलेंटेड थे, लेकिन नसीब उनका साथ नहीं दे रहा था।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा

रजा मुराद ने कहा, ”यह मेरे लिए बहुत बड़ी हानि है। वह (राजीव) असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और वह हर तरह के काम करते थे। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उनमें किसी तरह का ऐब नहीं था। राज साहब ने अपने सभी बच्चों को यही सिखाया कि स्टार बनने से पहले उन्हें साधारण जीवन जीना सीखना चाहिए।”

क्या राजीव कपूर के जीवन में अकेलापन था? इसके जवाब में रजा मुराद ने कहा, ”हां बिल्कुल। आप देख सकते हैं उनकी फिल्में परफॉर्म नहीं करती थी, प्रेम ग्रंथ एक अच्छी फिल्म थी लेकिन नहीं चली। उनकी टीवी सीरीज को भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। उनकी शादी नहीं चली। किसमत ने कभी उनका साथ नहीं दिया। इस इंडस्ट्री में उनसे कम टैलेंटेड एक्टर्स सफल साबित हुए। मैं कहूंगा कि उनके जीवन में अकेलापन था, लेकिन कभी कड़वाहट नहीं थी। जब किसी इंसान के जीवन में इतना सबकुछ हो जाता है तो अकेलेपन का होना स्वभाविक है।”

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से पॉप्युलैरिटी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने आसमान, जबरदस्त, लवर ब्वॉय, हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में काम किया जिन्हें कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। उनकी आखिरी फिल्म जिम्मेदार थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन की तरफ रुख किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *