Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भरत विमल फोरम नेपाल में प्रवेश

Bhart bImalकाठमांडू । जनआन्दोलन ०६२/६३ में चर्चित मधेशी नेता भरत विमल यादव फिर राजनीति में सक्रिय हुए है । उस समय सद्भावना पार्टी (आनन्ददेवी) में रहे यादव ने सोमबार एक पत्रकार सम्मेलन करके ऐसा घोषणा किया है । जानकारों का मनना है कि लगभग सात वर्ष तक राजनीति से दूर और निष्क्रिय रहे यादव को अपने पार्टी में लाने के लिए उपेन्द्र यादव ने बहुत कोशिश किया है ।     सद्भावना पार्टी आनन्दीदेवी के तत्कालिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव पार्टी मे अल्पमत में होने के कारण राजनीति से निष्क्रिय थे । तत्कालिन शाही सरकार के विरुद्ध २०६२,०६३ में हुए जनआन्दोलन के क्रम में यादव गिरिजाप्रसाद कोइराला, माधवकुमार नेपाल, सीपी मैनाली लगायत नेताओं के साथ सडक में उतर आए थे । पत्रकार सम्मेलन के क्रम में उन्होंने कहा है– ‘असफलता कि ओर अग्रसर देश की राजनीति को सही दिशा में लाने के लिए ही मैं पुनः राजनीति में क्रियाशील हुआ हूँ ।’

यह भी पढें   कैसा रहेगा आज का मौसम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *