Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ को चीन में प्रसारित करने से रोक

 

 

बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ को चीन में प्रसारित करने से रोक दिया गया है। यह खबर चीनी राज्य मीडिया सीजीटीएन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रशासन के हवाला से दी। बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस को शिनजियांग और चीन के कोविड-19 से निपटने जैसे मुद्दों पर गलत रिपोर्टिंग करने की बात कहते हुए फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।

बयान जारी करते हुए प्रशासन ने कहा कि एक जांच में पाया गया कि बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ ने चीन से संबंधित रिपोर्टों में नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है, जिसमें यह भी शामिल था कि न्यूज़ को “सत्य और निष्पक्ष” होना चाहिए। इसने चीन के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया और राष्ट्रीय एकता को कमजोर किया।

यह भी पढें   प्रधान मंत्री मोदी के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की गयी।

इस तरह चैनल चीन में प्रसारित होने वाले विदेशी चैनलों के लिए जरुरी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है और अब एक और साल के लिए इसके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लद्दाख से आईं ये तस्वीरें दे रहीं सुकून, देखिए कैसे LAC पर भारत-चीन के सैनिक तोपों के साथ जा रहे पीछे

अंग्रेजी भाषा का बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ चीन के अधिकांश टीवी चैनल पैकेजों में शामिल नहीं है, लेकिन कुछ होटलों और घरों में यह उपलब्ध है। चीन में मौजूद रायटर्स के दो पत्रकारों ने कहा कि उनकी टीवी स्क्रीन पर यह चैनल ब्लैंक हो गया है। हालांकि बीबीसी ने अभी तक इस पर अपनी टिप्पणी नहीं दी है।

यह भी पढें   नेपाल आयल निगम के निमित्त कार्यकारी निर्देशक की जिम्मेदारी दीपक बराल को

4 फरवरी को ब्रिटिश मीडिया रेग्युलेटर ऑफकॉम ने चीन ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (CGTN) के लाइसेंस को लिए रद्द कर दिया था, क्योंकि जांच में पाया गया कि लाइसेंस गलत तरीके से स्टार चाइना मीडिया लिमिटेड द्वारा बनाया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *