Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जर्मन तानाशाह एडल्फ हिटलर का निजी टॉयलेट सीट लाखों में हुआ नीलाम

 

जर्मन तानाशाह एडल्फ हिटलर का निजी टॉयलेट सीट 18,750 अमेरिकी डॉलर यानी 13,65,000 रुपये में नीलाम हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक अमेरिकी सैनिक ने तानाशाह एडोल्फ हिटलर की इस सीट को लूट लिया था। दरअसल विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर पीछे हटने लगा था और इसी दौरान अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्‍ड सी बोर्च ने इसे लूट लिया था। रेगवाल्ड ने बताया था कि हिटलर के ठिकाने पर हमले के दौरान उसके सीनियर अधिकारियों ने कहा था कि यहां से जो कुछ भी ले सकते हो, उठा लो। अमेरिकी सैनिक ने इस सीट को न्यू जर्सी स्थित अपने घर पर रखा था और बेसमेंट में इसे डिस्प्ले में लगा रखा था।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

तानाशाह हिटलर की टॉयलेट सीट के अलावा उनकी पत्नी इवा की पिंक कलर की नाइटी भी नीलाम की गई है। खरीददार ने इसके लिए 1,750 अमेरिकी डॉलर की बोली लगाई थी। नीलामी प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि आखिर तानाशाह के साथ इससे बुरा क्या हो सकता है कि उसकी टॉयलेट सीट तक नीलाम हो गई और उसकी पत्नी के कपड़े भी लोगों ने बोली लगाकर खरीद लिए। इसके अलावा हिटलर का हेयर ब्रश और हिटलर के 4 दुर्लभ बाल भी नीलाम किए गए हैं। इन बालों को हेयरब्रश से निकाला गया था और उनके लिए 1650 पाउंड मिले हैं।

यह भी पढें   ततमा बौद्धिक समाज का सम्मेलन संपन्न

जर्मन तानाशाह के शेविंग मग और अन्य चीजों को भी नीलाम किया गया है। रेगनवाल्‍ड उन पहले अमेरिकी सैनिकों में शामिल थे जो मौके पर मौजूद थे क्‍योंकि उन्‍हें जर्मन और फ्रांसीसी दोनों ही भाषाएं आती थीं। वह फ्रांस के 2 आर्मर्ड डिव‍िजन में एक संपर्क अधिकारी के रूप में काम करते थे। उन्होंने टॉयलेट सीट को लेकर बताया था कि यह जर्मन तानाशाह के प्राइवेट टॉयलेट का हिस्सा थी। जर्मन तानाशाह को खूंखार हरकतों के लिए जाना जाता था। खासतौर पर यहूदी समुदाय पर अत्याचारों और प्रॉपेगेंडा वॉर के लिए हिटलर आज भी दुनिया में कुख्यात हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *