उत्तर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके
शुक्रवार की रात करीब 10.31 मिनट पर उत्तर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। देश में दिल्ली, नोएडा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद के वैशाली और वसुंधरा तथा अन्य इलाकों में भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिसों में भी भूकंप का भय देखा गया।

