Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

जीवन के हर मोड़ पर, तू बनी ममता का साया : अनीता मिश्रा “सिद्धि”

 

ममता का साया

भावों के सुमन कैसे मैं अर्पण कंरू ,
आँखे खोली तुझको देखा ,
प्यार तेरे आंचल में पाया ,
जीवन के हर मोड़ पर ,
तू बनी ममता का साया ।
बचपन में हाथ पकड़कर  ,
यौवन में बात समझकर ,
जीवन पथ आलोकित किया।
मेरी लेखनी सक्षम  नहीं,
जो तेरा गुणगान लिखे,
 कागज ऐसी कोई नहीं जो छाप सके तेरी महिमा ,
मैं नादान क्या सार लिखूं।
माँ मेरे हर दर्द को छू कर ,
मरहम कर देती हो ,
धूप भरी राह को शबनम कर देती हो।
 बस यही आशिष देना ,
तेरा हाथ सदा मेरे सिर पर रहे ,
हर-जन्म तू जननी मेरी ही बन कर मिले।
अनीता मिश्रा “सिद्धि”
पटना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *