Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नासा के पर्सिवियरेंस एयरक्राफ्ट ने मंगल की सबसे खतरनाक सतह जेजेरो क्रेटर पर लैंड किया।

 

केप कनवेरल, एपी।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का Perseverance रोवर शुक्रवार को मंगल(Mars) ग्रह की सतह पर उतरा। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर लैंड किया। नासा ने इसके बाद लाल ग्रह से रोवर की पहली तस्वीरें भी जारी की हैं।

7 महीने पहले इस खास रोवर ने धरती से टेकऑफ किया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात भारतीय समयानुसार रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर Perseverance रोवर ने मंगल की सतह को स्पर्श किया। रोवर के लाल ग्रह की सतह पर पहुंचने के तुरंत बाद नासा ने वह पहली तस्वीर भी जारी कर दी, जिसे मंगल ग्रह के रहस्यों के उद्घाटन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा रहा है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात

NASA ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंगल ग्रह पर पहुंचे रोवर की तस्वीर जारी की। इसके साथ उसने बेहद सुंदर-सा कैप्शन भी दिया, जिसमें Perseverance की ओर से लिखा गया है- ‘हेलो दुनिया, मेरे अपने घर से मेरा पहला लुक।’

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने रोवर के दूसरी साइड से भी एक तस्वीर साझा की है। मंगल के जेजेरो क्रेटर पर उतरे इस रोवर की मदद से मंगल ग्रह के तमाम रहस्यों से पर्दा उठाने की उम्मीद की जा रही है। इस मिशन में नासा का Perseverance रोवर लाल ग्रह पर प्राचीन जीवन के संकेत तलाशने की कोशिश करेगा।

यह भी पढें   एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

नासा की लैबोरेटरी में मना जश्न

अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा का Perseverance रोवर जैसे ही मंगल ग्रह की सतह पर उतरा, वैसे ही नासा की कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रपल्सन लेबरोटरी में इंजिनियर्स और परियोजना के अन्य सहयोगी खुशी से झूम उठे। परियोजना की मैनेजर मिमी ऑन्ग ने बेहद उत्साहित होते हुए कहा कि हमारी टीम को मंगल ग्रह के वास्तविक वातावरण को टेस्ट करने और प्रूव करने का मौका मिला है। हमारी टीम के लिए इससे बड़ा इनाम कुछ नहीं हो सकता।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com