कांग्रेस नेता मित्रसेन दाहाल नहीं रहे
काठमांडू, १९ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता मित्रसेन दाहाल का निधन हो गया है । ओखलढुंगा स्थायी निवासी दाहाल लम्बे समय से काठमांडू चावहिल में रहते थे । प्राप्त सूचना अनुसार कुछ ही दिन पहले उन्होंने कोरोना (कोभीड–१९) भैक्सिन लगाया था । लेकिन बिहीबार शाम ८–९ बजे दाहाल को अचानक हृदयघात हो गया था । दाहाल के साथ २ बेड़ा, १ बेटी और पत्नी है ।
वि.सं. २०४२ साल में नेपाली कांग्रेस द्वारा संचालित सत्याग्रह और प्रजातान्त्रिक आन्दोलन में सक्रिय दाहाल को प्रजातान्त्रिक आन्दोलन में लगने के कारण ही कई बार जेल में भी रहना पड़ा है । लम्बे समय से कांग्रेस महासमिति सदस्य एवं महाधिवेशन प्रतिनिध रहे दाहाल ने काठमांडू स्थित रत्नराज्य कैंपस से नेपाल विद्यार्थी संघ में आबद्ध होकर राजनीतिक जीवन शुरु किया था ।
पिछली बार सम्पन्न प्रदेशसभा चुनाव में ओखलढुंगा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ (क) से उम्मीदरवार भी रहे दाहाल नेपाली कांग्रेस के लिए ओखलढुंगा जिला सचिव भी रह चुके हैं । नेपाली कांग्रेस ओखलढुंगा–काठमांडू सम्पर्क मंच के पूर्व उप–सभापति कृष्ण खनाल के अनुसार स्व. दाहाल सहकारी आन्दोलन से जुड़े हुए व्यक्तित्व भी हैं । खनाल ने हिमालिनी से कहा– ‘इतना ही नहीं, दाहाल सामाजसेवी के रुप में परिचित और आदरणीय व्यक्तित्व हैं । साथ में दाहाल जी सरकारी तथा गैर–सरकारी व्यवसाय, शैक्षिक संघ–संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे ।’
स्व. दाहाल का अंतिम दाहासंस्कार आज ही पशुपति आर्यघाट में हो रहा है ।

