Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह से आवद्ध दो नेता गिरफ्तार

 

काठमांडू, १९ फरवरी । नेत्रविक्रम चन्द विप्लव समूह से आबद्ध दो नेता को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रतिबंधित विप्लव समूह द्वारा बिहिबार बुटवल में आयोजित भेला में सहभागी नेताद्वय भेषराज भुसाल और देवबहादुर केसी गिरफ्तार हो गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार सभा में कूल ४ लोग सहभागी थे, अन्य दो फरार हो गए हैं ।
चार दलीय मोर्चा ने भुसाल और केसी गिरफ्तार को विरोध किया है । मोर्चा संबंध नेता रामसिंह श्रीस और ऋषिराम कट्टेल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गिरफ्तार नेता द्वय को तत्काल रिहा करने के लिए सरकार से मांक किया है । गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के लिए उन लोगों ने मानव अधिकारवादी संघ–संस्था, संचार जगत और नागरिक समाज से भी सहयोग मांग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *