प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख परियार पद मुक्त
काठमांडू, १९ फरवरी । प्रदेश नं. २ के प्रदेश प्रमुख तिलक परियार पद मुक्त हो गए हैं । मन्त्रिपरिषद् द्वारा सिफारिश होने पर परियार को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने पद मुक्त किया है । राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नेपाल की संविधान धारा १६५ उपधारा (१) खण्ड (ख) बमोजिम परियार को पद से मुक्त किया गया है ।

