Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता चाहनेवालों ने अविश्वास का प्रस्ताव लाया हैः मुख्यमन्त्री राई

 
शेरधन राई, फाईल तस्वीर

विराटनगर, १९ फरवरी । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई ने दावा किया है कि राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता के पक्षधरों ने प्रदेश नं. १ के सरकार विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव लाया है । प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर शुक्रबार विराटनगर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राई ने प्रचण्ड–माधव समूह की ओर संकेत करते हुए कहा कि आज तक प्रदेश सरकार ने जनता को कमजोर बनाने का काम नहीं किया है, विकास और समृद्धि के लिए काम किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राई ने कहा– ‘हमारी चाहत तत्काल चुनाव कराना नहीं है । लेकिन देश में अराजकता सिर्जना करनेवाले और अस्थिरता पैदा करनेवाले लोग सक्रिय होने के कारण प्रधानमन्त्री ओली ने ताजा जनादेश के लिए निर्णय लिया है । यह एक बाध्यात्मक कदम भी है ।’ मुख्यमन्त्री राई ने दावा किया है कि प्रजातान्त्रिक अभ्यास में कार्यकारी प्रधानमन्त्री की ओर से नयां सरकार निर्माण के खातिर चुनाव का घोषणा होना असंवैधानिक नहीं हो सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *