Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुष्पा गुलेरिया की अद्वितीय सफलता ने पांगणा को एक नयी गरिमा और ऊंचाई प्रदान की

 

आज हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी पांगणा को नयी दृष्टि,नये जीवन और नये मूल्यों की खोज सभी युवा पीढ़ी के अध्ययन और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के माध्यम से व्यक्त हो रहा है।वर्तमान संदर्भ में पुष्पा गुलेरिया की राष्ट्रीय सफलता ने पांगणा के गौरव को बढ़ाया है।पुष्पा गुलेरिया ने पादप विज्ञान विषय में आल इंडिया जेआरएफ में 168 स्थान हासिल किया है।पुष्पा गुलेरिया की इस सफलता पर सुकेत संस्कृति साहित्य एवं जन कल्याण मंच पांगणा के अध्यक्ष डाक्टर हिमेन्द्र बाली “हिम”,जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया,पंचायत प्रधान बसंत लाल व्यापार मंडल पांगणा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता,डाक्टर जगदीश शर्मा,युवा प्रेरक पुनीत गुप्ता,समाज सेवी युवा विपुल शर्मा,सुभाषपालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा,प्रगतिशील किसान नानक चंद सहित पांगणा-करसोग तहसील वासियों ने हार्दिक बधाई दी है।पुष्पा गुलेरिया की प्राथमिक शिक्षा मशोग से, विज्ञान विषय में जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा से,बी एस सी स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय करसोग से पूर्ण हुई। वनस्पति विज्ञान में एम एस सी करने के बाद पुष्पा गुलेरिया वर्तमान में केन्द्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

राज शर्मा (संस्कृति संरक्षक)

आनी कुल्लू हिमाचल प्रदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *