प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री राई विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत

विराटनगर, २१ फरवरी । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई के विरुद्ध प्रदेशसभा में अस्वीस का प्रस्ताव पेश हुआ है । राई विरुद्ध गत पौष १२ गते ही संसद् सचिवालय में अविश्वास का प्रस्ताव पंजीकृत हो चुका था । आज आयोजित प्रदेशसभा बैठक में उसको पेश किया गया है ।
प्रतिनिधिसभा विघटन के बाद विभाजित सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रचण्ड–माधव समूह ने राई विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है । प्रचण्ड–माधव समूह के प्रदेश सांसद् इन्द्रबहादुर आङ्बो ने मुख्यमन्त्री राई विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री राई के पास बहुमत नहीं है ।
प्रदेश सांसद् में अविश्वास प्रस्ताव पेश होते ही सभामुख प्रदीपकुमार भण्डारी ने बैठक स्थगित किया है ।

