प्रचण्ड–माधव समूह के प्रेस–संगठन इन्चार्ज में भट्टराई

काठमांडू, २१ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह ने स्थायी कमिटी सदस्य योगेश भट्टराई को प्रेस–संगठन इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी है । पार्टी विभाजन से पूर्व राजेन्द्र गौतम प्रेस संगठन नेपाल के इन्चार्ज थे, गौतम ओली समूह में प्रवेश करने के कारण रिक्त इन्चार्ज पद की जिम्मेदारी भट्टराई को दी गई है ।
संगठन के सह–इन्चार्ज की जिम्मेदारी विष्णु रिजाल को दी गई है । रिजाल इससे पहले विदेश विभाग उप–प्रमुख थे । इससे पहले से ही महेश्वर दाहाल और ओम शर्मा सह–इन्चार्ज हैं । इसीतरह प्रचण्ड–माधव समूह ने प्रेस संगठन में भी पदपुर्ति की है । नयां संरचना अनुसार संगठन में महेश्वर दाहाल संयोजक, विश्वमणि सुवेदी और विष्णुप्रसाद सापकोटा सह–संयोजक, राजेश राई महासचिव में चयन हो गए हैं । १९ सदस्यीय केन्द्रीय कार्यालय में प्रचण्ड और माधव समूह से ५०–५० प्रतिशत सदस्य चयन किया गया है । प्राप्त सूचना अनुसार संगठन में पूर्व एमाले से सइन्द्र राई, नरेन्द्र साउद, रामकुमार एलन, अमृतनाथ तिमल्सिना, शुरोजंग पाण्डे, हेमकर्ण विक और चमिना भट्टराई सदस्य हैं । इसीतरह पूर्वमाओवादी की ओर से मनोज घर्तिमगर, देवराम यादव, कमल गिरी, विवेक गौतम, मौसम रोकामगर, सुरेशचन्द्र अधिकारी, गंगा बराल और ध्रुव बुढाथोकी सदस्य हैं ।

