Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली को काला झण्डा दिखानेवाले प्रचण्ड–माधव समूह ६ कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

काठमांडू, २१ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को काला झण्डा दिखानेवाले ६ व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । काठमांडू चन्द्रगिरी नगरपालिका–१३ दहचौक में आज आइतबार से आयोजित महोत्सव उद्घाटन के लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली वहां पहुँच गए थे । इसी दौरान उन लोगों ने प्रधानमन्त्री ओली को काला झण्डा दिखाया है । काला झण्डा दिखानेवाले नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह से आवद्ध कार्यकर्ता हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार दाताराम पनेरु, बिमल लम्साल, विनोद भट्ट, उत्सव भट्ट और प्रितम भट्टराई को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । उन लोगों को पुलिस वृत्त कालिमाटी में रखा गया है । स्मरणीय है, संसद् बिघटन के विरुद्ध आन्दोलनरत प्रचण्ड–माधव समूह सामान्यतः हर कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली को काला झण्डा दिखाते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *