वर्तमान शिक्षा प्रणाली में ही परिवर्तन आवश्यक हैः शिक्षा मन्त्री श्रेष्ठ

काठमांडू, २२ फरवरी । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री कृष्णगोपाल श्रेष्ठ ने कहा है कि जारी शैक्षिक प्रणाली में परिवर्तन आवश्यक है । सूदुर पश्चिम प्रदेश की समग्र शिक्षा विषयक एक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को काठमांडू में सम्बोधन करते हुए मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को आमूल परिवर्तन करने के लिए और गुणस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली को ही परिवर्तन करना होगा ।
मन्त्री श्रेष्ठ ने दावा किया है कि इसके लिए वर्तमान सरकार काम कर रहा है । उन्होंने दावा किया है कि चालू शिक्षा प्रणाली के कारण ही देश आगे नहीं बढ़ पाया है । उन्होंने कहा– ‘शिक्षा प्रणाली में आमूल परिवर्तन के लिए आवश्यकता के अनुसार शिक्षा ऐन २०२८ परिमार्जन करना चाहिए, इसके लिए सभी पक्ष का साथ और समर्थन भी आवश्यक है ।’
सूदर पश्चिम प्रदेश स्थित विभिन्न जिलों के स्थानीय सरकार के जनप्रतिनिधि और ३२ विद्यालयों से काठमांडू आए प्रतिनिधि काठमांडू स्थित नमूना विद्यालय का भ्रमण कर रहे हैं । इसीतरह दौरान शिक्षा मन्त्री श्रेष्ठ के साथ एक विचार–विमर्श कार्यक्रम भी आयोजन किया गया है ।

