चुनाव रुकनेवाला नहीं है, आवश्यक काम–कारवाही तीव्र गति से आगे बढ़ रही हैः उप–प्रधानमन्त्री पोखरेल

काठमांडू, २२ फरवरी । उप–प्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल ने दावा किया है कि सरकार द्वारा घोषित मिति वैशाख १७ और २७ गते चुनाव संपन्न कराने केलिए सभी निकायों ने आवश्यक काम कारवाही तीव्र गति से आगे बढ़ाया है । सोमबार भरतपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
उप–प्रधानमन्त्री पोखरेल के अनुसार निर्वाचन आयोग और सुरक्षा निकायों ने अपना काम शुरु किया है और अर्थ मन्त्रालय ने भी चुनाव के लिए आवश्यक बजट निकासा किया है । पत्रकारों से उन्होंने कहा– ‘कुछ लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि निर्धारित मिति में चुनाव संभव नहीं है, लेकिन ऐसी आशंका बेकार है । निर्धारित मिति में चुनाव होनेवाला है, चुनाव रुकनेवाला नहीं है ।’ उपप्रधानमन्त्री पोखरेल ने कहा कि चुनाव के विरुद्ध बोलनेवालों की तर्क और वितर्क हांस्यास्पद है । उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसे व्यक्तियों के पीछे पड़ने की जरुरत नहीं है ।’
उपप्रधानमन्त्री पोखरेल ने दावा किया है कि आज जो पार्टी चुनाव के विरुद्ध में दिखाई दे रहे हैं, वे सबसमय आते ही चुनाव में सहभागी होने आएंगे । उन्होंने कहा है कि चुनाव के विरोध करनेवाले कुछ दल संसद् पुनस्र्थापना के लिए सर्वोच्च अदालत को दबाव दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने निर्णय को अपने पक्ष में बनाने के लिए अदालत को कोई भी दबाव नहीं दिया है । उन्होंने कहा– ‘सरकार अदालत को कोई भी दबाव नहीं दे रहा है, विधिसम्म आगे बढ़ रहा है ।’

