Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश चुनाव में प्रवेश कर चुका है, अब संसद् पुनर्स्थापना होने से भी चुनाव रुकनेवाला नहीं हैः रिजाल

 
डा. मीनेन्द्र रिजाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. मीनेन्द्र रिजाल ने दावा किया की देश चुनाव में प्रवेश कर चुका है, अब संसद् पुनर्स्थापना से भी चुनाव रुकेवाला नहीं है । सोमबार पार्टी संबंद्ध युवाओं के साथ विचार–विमर्श करते हुए पूर्व मन्त्री भी रहे नेता रिजाल ने कहा– ‘अब संसद् पुनस्र्थाना से भी दो साल तक निर्वाचन को रोक कर रखना संभव नहीं है । संसद् पुनर्स्थापना हो या नहीं हो, अब देश में चुनाव आवश्यक हो चुका है ।’
नेता रिजाल ने कहा है कि अगर नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल आपसी में मिलते हैं तो संसद्पुनर्स्थापना और ६ महीने के भीतर चुनाव दोनों संभव है । उन्होंने कहा– ‘पार्टी सभापति जी चुनाव के पक्षधर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पौडेल जी कहते हैं कि संसद् बिघटन असंवैधानिक है और इसको पुनर्स्थापना करना होगा । अगर यह दो नेता आपस में मिल जाते हैं तो संसद् को पुनर्स्थापना कर ६ महीने के भीतर चुनाव कर सकते है ।’
नेता रिजाल को मानना है कि संविधान का संरक्षण करने के लिए संसद् पुनस्र्थापना आवश्यक है और राजनीतिक स्थिरता और समस्या समाधान के लिए चुनाव भी जरुरी है । उन्होंने कहा– ‘इसके लिए कांग्रेस सभापति देउवा और वरिष्ठ नेता पौडेल एक होना चाहिए, उसके बाद संविधान का संरक्षण हो जाएगा और राजनीतिक सहमति में ६ महीने के भीतर चुनाव भी कर सकते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *