Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्मनिरपक्षेता खारीज और एमसीसी पारित करने के लिए वर्तमान परिस्थिति निर्माण किया गयाः सिंह

 
मोहनविक्रम सिंह, फाईल तस्वीर

बागलुङ, २२ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (मसाल) के महामन्त्री मोहनविक्रम सिंह ने कहा है कि सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में विकसित आन्तरिक विवादों के कारण आज पूरा देश समस्या में पड़ती जा रही है । उनका मानना है कि नेकपा विवाद के कारण ही संविधान की रक्षा और गणतन्त्र संस्थागत नहीं हो पाया है ।
प्रगतिशील पत्रकार संघ बागलुङ द्वारा सोमबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता सिंह ने कहा– ‘ऐसी संकटपूर्ण घड़ी में विदेशी शक्ति और प्रतिक्रियावादी शक्ति सक्रिय हो जाते हैं । नेकपा में विकसित आन्तरिक विवाद समाधान ना होने के कारण देश भी संकट में पड़ रहा है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि धर्मनिरपेक्षता खारीज और एमसीसी परियोजना पारित करने के लिए वर्तमान परिस्थिति को निर्माण किया जा रहा है ।
नेता सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिसभा बिघटन कर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने जो गलती की है, उससे वर्तमान संविधान ही खारीज हो सकता है और प्राप्त सभी उपलब्धी समाप्त हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com