Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व की ऐसी महिला अपराधी जिन्होंने क्रुरता की सीमा पार कर दी

 

भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी महिला अपराधी को फांसी की सजा दी जाएगी। परिवार के सात सदस्यों की हत्या के आरोप में अमरोहा की शबनम को मथुरा जेल में फांसी होनी है। इसके साथ ही पुणे की रेणुका और सीमा को भी फांसी का इंतजार है, जिन्होंने 42 बच्चों की हत्या की है। अमूमन ये माना जाता है कि अपराध में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर होती है, लेकिन दुनियाभर में ऐसी कई जघन्य अपराधों वाली कुख्यात महिलाएं पाई गई हैं, जिनका खौफ लोगों में काफी रहा है।

मैरी फ्रिथ
17वीं सदी में मैरी फ्रिथ लंदन में बहुत कुख्यात महिला अपराधी रहीं। इस महिला ने अपने आपराधी जीवन की शुरुआत पॉकेट चोरी से शुरू किया। इसके बाद वो एक हाइवे लूटेरी बन गई और आदमियों की तरह कपड़े पहनती थी। इतना ही नहीं इस महिला ने अपने अपराध को छिपाने के लिए एक लंदन में दुकान खोल ली थी, जिसमें वह अपनी ही चोरी का सामान बेचती थी।

शॉर्लेट कॉर्डी
फ्रेंच क्रांति के समय शॉर्लेट कॉर्डी एक बहुत ही कुख्यात महिला अपराधी थी। 25 साल की उम्र में ही शॉर्लेट हत्यारिन बन गई थी। कुलीन परिवार की कॉर्डी का फ्रांस गणराज्य ग्रिन्स नेताओं के साथ जुड़ी रहीं और फ्रेंच क्रांति के नेता जीन पॉल मैरेट की खुल कर खिलाफत करती रही। इतना ही नहीं 13 जुलाई 1793 को शॉर्लेट कॉर्डी ने चाकू घोंप कर जीन पॉल मैरेट की हत्या कर दी थी। इस घटना के चार दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बोनी पार्कर
1930 के दशक में बोनी पार्कर का काफी नाम था। उसने क्लाइड बैरो के साथ मिल कर बहुत से अपराधों को अंजाम दिया था। इन दोनों ने मिलकर अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, न्यू मैक्सिको और मिसौरी में इतनी चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे अमेरिकी एफबीआई परेशान हो गया। बोनी पार्कर ने हर वारदात में क्लाइड का बराबार का साथ दिया। उन्होंने टेक्सास की ईस्टहाम स्टेट जेल से पांच कैदियों के छुड़ाने के दौरान तीन पुलिस अफसरों को मारा और एक पुलिस चीफ को अगुवा भी कर लिया था। एक दोस्त की मुखबिरी की वजह से लोसियाना पुलिस ने बोनी पार्कर और क्लाइड बैरो को मार दिया।
ऐनी बोनी
ऐनी बोनी एक आइरिश समुद्री डाकू थी, जो 18वीं सदी में कैरेबियन सागर में मशहूर पायरेट जॉन रैकहैम के साथ थी। उस समय किसी जहाज पर महिला का आना अशुभ माना जाता था। बोनी और उसके बेड़े ने बहुत सारे व्यापारियों को लूटा, जिससे वो अपना एक अलग ही खौफ पैदा करने में सफल रही। 1720 में पकड़े जाने के बाद उसे इसलिए फांसी नहीं दी गई, क्योंकि वो गर्भ से थी। जेल से छूटने के बाद वो कैरोलीना में चली गई और घरेलू जीवन बिताया।
बेले स्टार
अमेरिका के टैक्सास में बेले स्टार ने एक डकैत का जीवन जीया। ओलक्लाहोमा इंडियन इलाके में बैले ने अपने पति सैम स्टार के साथ बहुत सारे यात्रियों और काउबाय को लूटकर अपना खौफ पैदा किया था। साल 1883 में दोनों पति पत्नी को घोड़े चुराने और लूट के आरोप में सजा सुनाई गई, लेकिन अज्ञात हत्यारे ने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढें   धादिंग के कृष्णभिर में फिर भूस्खलन, पृथ्वी राजमार्ग एकतरफा हुआ

मैरी सुरैट
मैरीलैंड में अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान ये महिला काफी मशहूर हुई। पति के मरने के बाद मैरी सुरैट ने वॉशिंगटन डीसी में एक बोर्डिंग हाउस खोल लिया, जो साजिशें रचने का स्थान बन गया। सुरैट खुद अमेरिका राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या की साजिश में शामिल हो गई हैं। अमेरिका में फांसी की सजा पाने वाली मैरी सुरैट पहली महिला बनी और उसे 7 जुलाई 1865 को फांसी दी गई।

यह भी पढें   त्रिपुरेश्वर बस आगजनी कांड की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित

केट मा बार्के
इस महिला ने अपने बेटों के साथ मिल कर अमेरिका में एक शत्रु गैंग बना ली थी। इस गैंग ने बहुत सी डकैतियों, हत्याओं और अपहारण जैसे वारदातों को अमेरिका के पश्चिम मध्य में 1930 के दशक में अंजाम दिया था। 1935 में इस महिला का पूरा परिवार एफबीआई इतिहास के सबसे लंबे शूटआउट में मारा गया।

मैरी फ्रिथ
17वीं सदी में मैरी फ्रिथ लंदन में बहुत कुख्यात महिला अपराधी रहीं। इस महिला ने अपने आपराधी जीवन की शुरुआत पॉकेट चोरी से शुरू किया। इसके बाद वो एक हाइवे लूटेरी बन गई और आदमियों की तरह कपड़े पहनती थी। इतना ही नहीं इस महिला ने अपने अपराध को छिपाने के लिए एक लंदन में दुकान खोल ली थी, जिसमें वह अपनी ही चोरी का सामान बेचती थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com