मुझे विधि सम्मत हटाया जाए, पद छोड़ने के लिए तैयार हूँः प्रधानमन्त्री ओली

पोखरा, मार्च १ । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के नेताओं को चुनौति देते हुए कहा है कि अगर वे लोग विधि सम्मत संसदीय दल के नेता से उनको हटाते हैं तो वह (प्रधानमन्त्री ओली) पद छोड़ने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा है कि प्रचण्ड–माधव समूह ने उनको पार्टी अध्यक्ष और पार्टी संसदीय दल के नेता से जिसतरह हटाया है, वह विधि सम्मत और प्रजातान्त्रिक अभ्यास नहीं है ।
नेकपा ओली समूह द्वारा पोखरा में सोमबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘मुझे हटाना ही है तो पार्टी संसदीय दल का बैठक आह्वान कर देता हूं, वही आकर सामना करें, बैठक से मुझे विधि–सम्मत हटाकर दिखाइए, उसके लिए मैं तैयार हूँ । अगर उसतरह आप लोग हटाते हैं तो मैं पद त्याग कर प्रतिपक्ष में रहने के लिए भी तैयार हूँ ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि अब डेढ साल तक प्रतिपक्ष में रहकर दो–तिहाई बहुमत लाने की ताकत भी उनमें है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि आज प्रचण्ड–माधव समूह में जो बहुमत सदस्य हैं, वह भी उन्होंने ने दिया है । प्रधानमन्त्री ओली ने आगे कहा– ‘किसी को भी जबरजस्त नहीं हटाया जाएगा । प्रधानमन्त्री से हटाने की भी विधि और पद्धति है, प्रजातान्त्रिक प्रक्रिया है ।’ उन्होंने कहा है कि आज प्रचण्ड–माधव समूह में जो बहुमत सदस्य हैं, वह उन्होंने ही नियुक्त किया है । इसतरह नियुक्त सदस्य को वह कभी भी बर्खास्त कर सकते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘जो नियुक्ति दे सकते हैं, वह बर्खास्त भी कर सकते हैं । संसदीय दल के मुख्य सचेतक से मैंने देव गुरुङ को बस्र्खास्त किया, क्योंकि उनको मैंने ही नियुक्त किया था ।’
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि लेकिन प्रधानमन्त्री पद, पार्टी संसदीय दल के नेता और पार्टी अध्यक्ष को इसतरह हटाने की प्रावधान नहीं है ।

